सेवरही में इमाम चौक हुए रोशनी से गुलजार।संवाद
तमकुहीरोड। सेवरही मे मंगलवार की शाम मुहर्रम के चांद का तस्दीक हो जाने के बाद सभी इमामबाड़ों एवं इमामचौक पर चहल-पहल बढ़ गई है। ढोल, ताशे के साथ सभी इमाम चौक पर रोशनी करने, मजलिश लगाने और फातेहा पढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है।
मुस्लिम धर्मगुरुओं का कहना है कि इस्लामिक साल का पहला महीना मुहर्रम काफी महत्वपूर्ण है। पूर्व में इसी महीने में कई घटनाएं घटित हो चुकी हैं। मुहर्रम के चांद का तस्दीक होने के बाद सेवरही, वेलवारी पट्टी, कतौरा, सिराज नगर, राजपुर खाश, पकड़ीयार पूरब पट्टी, मेहदिया, डफाली टोला, परसा अव्वल, पिपरा मुस्तकिल अगरवा, दाहुगंज, सीसी रोड, आजाद चौक, तिवारी पट्टी, रकबा दुलमा पट्टी, भुलिया, दोमाठ, भटवलिया, मिश्रौली सहित सभी गांवों में इमामबाड़ों व इमामचौक पर लोगों की चहल-पहले बढ़ गई है। रजा जामा मस्जिद सेवरही के कारी जिकरुल्लाह सहित अन्य धर्मगुरुओं का कहना है कि इस्लामिक साल का पहला मुहर्रम का महीना मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।