फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डॉक्टरों के मैनुअल हस्ताक्षर नहीं मान रही एनएमसी, बायोमेट्रिक अनिवार्य

विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज में जांच के लिए पहुंची एनएमसी।संवाद
विज्ञापन
-एनएमसी के मानकों को पूरी तरह खरा नहीं उतार सका मेडिकल कॉलेज प्रशासन
विज्ञापन

-प्राचार्य ने डॉक्टरों के साथ मीटिंग कर बायोमेट्रिक लगाने के लिए सभी को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एनएमसी टीम के निरीक्षण में ओटी, इमरजेंसी और पैथालॉजी में कई कमियां मिलीं। मानक के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती और उपकरण की कमी मिलने के अलावा डॉक्टरों के मैनुअल हस्ताक्षर टीम ने मानने से इन्कार कर दिया। टीम ने डॉक्टरों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य बताया। मंगलवार को इसको लेकर प्राचार्य ने फैकल्टी के डॉक्टरों के साथ बैठक कर बायोमेट्रिक हाजिर लगाने समेत अन्य कमियों को पूरा करने को कहा।
सोमवार को निरीक्षण के बाद कमियों को पूरा करने का निर्देश देकर टीम चली गई। विभागीय अफसरों के अनुसार सितंबर में दोबारा एनएमसी की टीम निरीक्षण के लिए आ सकती है।
विज्ञापन

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) की तीन सदस्यीय टीम जांच के लिए पहुंची। वार्डों के अलावा इमरजेंसी वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, एसएनसीयू, ऑपरेशन थिएटर, पैथालॉजी और एक्सरे कक्ष का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा एनएमसी की टीम प्राचार्य और सीएमएस के साथ हरका पहुंची, जहां एकेडमिक ब्लॉक, नर्सेज हॉस्टल का हाल जाना। भवनोंं का निर्माण अधूरा मिलने के साथ इमरजेंसी में मानकों के अनुसार तैयारियां नहीं मिलीं। इमरजेंसी के माइनर ओटी में और ईसीसी कक्ष की व्यवस्था बेतरतीब होने पर इसे ठीक करने को कहा। फैकल्टी के कुछ डॉक्टर मौजूद नहीं मिले।
इस पर मेडिकल प्रशासन ने डॉक्टरोंं के उपस्थिति रजिस्टर में किए गए हस्ताक्षर दिखाए, जिसे एनएमसी ने खारिज कर दिया। टीम के सदस्यों ने कहा कि बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध है, तो क्यों नहीं डॉक्टर बायोमेट्रिक हाजिरी लगा रहे हैं। यह मान्य नहीं होगा। डॉक्टरों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य है। देर शाम कमियों को पूरा करने का निर्देश देने के बाद टीम वापस चली गई। प्राचार्य ने डॉक्टरों के साथ बैठक कर कहा कि सभी को बायोमेट्रिक हाजिरी लगानी पड़ेगी। मैनुअल हस्ताक्षर एनएमसी के मानकों में शामिल नहीं है।
अभी तक 43 एसआर, 36 जेआर, 22 आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्यों की तैनाती कर ली गई है, जो पद रिक्त हैं, उसे भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 96 नर्सिंग स्टॉफ भी रखे गए हैं। एमसीएस विंग के अलावा सभी व्यवस्था पुरानी बिल्डिंग में चल रही है। भवनों के निर्माण में एनएमसी ने तेजी लाने को कहा है। बायोमेट्रिक सिस्टम प्राचार्य कक्ष के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगेगा, जहां प्रतिदिन डॉक्टरों को हाजिरी लगानी होगी।

पंखे दे रहे थे गर्म हवा
वार्डों का निरीक्षण करने जब टीम पहुंची तो वार्ड में लगे पंखे गर्म हवा दे रहे थे और भर्ती मरीज परेशान दिखे। इस पर टीम ने वार्डों में सफुकेशन नहीं होने की बात कही और व्यवस्था को ठीक करने का निर्देश दिया। टीम के अचानक पहुंचने से मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों की हड़कंप मच गया। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक बेतरतीब व्यवस्था देख टीम के सदस्यों ने बेहतर करने को कहा। ओटी कक्ष अस्तव्यस्त देख सुधार लाने को कहा। टीम का नेतृत्व जीएमसी टाडा हिमाचल प्रदेश के प्रोफेसर पीडियाट्रिक डॉ. नीलाभ शर्मा ने किया।
विज्ञापन


एनएमसी की टीम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया है। जो कमियां मिली हैं उसे ठीक करने का निर्देश दिया है। उस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर डॉक्टरों के साथ बैठक भी की गई है। बाकी जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है। नई बिल्डिंग हैंडओवर होते ही इलाज और वार्ड की व्यवस्था और बेहतर हो जाएगी। छात्रों के नामांकन के बाद दोबारा एनएमसी टीम आएगी। तब तक जो कमी है, उसे पूरा कर लिया जाएगा।
-डॉ. आरके शाही, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें