फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सर्द हवा से धूप बेअसर...सर्दी का सितम बरकरार

Mon, 20 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कड़ाके की ठंड अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को दिन पर धूप निकलने के बाद रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली और दिनभर चली शीतलहर से धूप में भी लोगों गलन परेशान करती रही। दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को तेज धूप निकली। इसके चलते गिरते तापमान में थोड़ा वृद्धि हुई थी। लेकिन रविवार को मौसम ने फिर करवट बदली और रात में कोहरा पड़ने के साथ दिन में शीतलहर चलने लगी। सुबह छह बजे ओस की बूंदें ऐसे गिर रहीं थीं, जैसे बूंदाबांदी हो रही हो। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब आठ किलोमीटर की गति से हवाएं चलने की वजह से गलन बढ़ गई।
दोपहर बाद दिन के करीब तीन बजे हल्की धूप निकली, लेकिन यह धूप कुछ देर तक ही बने रहने और ठंडी हवा चलने की वजह से धूप भी बेअसर रही। इसकी वजह से रविवार को बहुत जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। जो घर से बाहर निकले थे वे अपना काम जल्दी निपटाकर घर की तरफ जाते दिखे।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि 22 जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इस कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इससे आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में ऐसे ही उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसकी वजह से ठंड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें