फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण

Fri, 10 Jul 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चैती मुसहरी गांव में आंगनबाड़ी भवन परिसर में पौधरोपण करतीं सीडीपीओ सीमा सिंह।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के चैती मुसहरी गांव के बिशुनपुरा खुर्द में नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि सीडीपीओ सीमा सिंह ने फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीपीओ सीमा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा, पोषण और महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और हरित वातावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए आवश्यक है।
कार्यक्रम में संगीता देवी, द्रौपदी देवी, चांदनी देवी, ममता भारती, सेक्टर अध्यक्ष श्रवण केसी, सोनी श्रीवास्तव, उषा साहनी, सरोज चौबे, शीला कुशवाहा, किशोरी देवी, सुनीता देवी, शारदा शर्मा, रीना शर्मा, उमापति देवी और रंभा देवी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें