तमकुहीरोड। अजय नगर बभनौली गांव में लगे आरओ प्लांट का शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि संजय राय ने बताया कि कहा कि आरओ प्लांट लगाने का उद्देश्य गांव के लोगों को निशुल्क स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है।
उन्होंने ग्राम सभा में सीसीटीवी कैमरे, सीसी रोड, खाद-गड्ढे, शौचालय, एएनएम सेंटर, नगर में प्रवेश द्वार, व्यायामशाला, उज्ज्वला योजना के तहत 125 लाभार्थियों को गैस सिलिंडर का वितरण, आरआरसी सेंटर, सीमेंट के बेंच, गली और मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें, पंचायत भवन का सुंदरीकरण और समय-समय पर ग्राम सभा में साफ-सफाई आदि कार्यों की जानकारी दी।
इस दौरान ओमप्रकाश राय, सहदेव गुप्ता, फरिंदर राय, ब्यास मुन्नी त्रिपाठी, बजरंगी गुप्ता, विद्यावती देवी, सीमा देवी, निजाम अंसारी, गोरख राय, राजेश्वर राय आदि मौजूद रहे। संवाद