पकड़ियार बाजार। परसौनी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया 53 वर्षीय रामनरेश शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए। कोटवा मोड़ के सामने सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ। सूचना के करीब एक घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने नाराजगी जताई। आसपास मौजूद लोगों ने निजी वाहन से उन्हें सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद