फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या

Tue, 03 Apr 2018 12:18 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ख्ाुलासा करते एसपी - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चिउरापाली गांव में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। पुलिस ने युवती के साथ उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इन सबने युवक की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका सिर काट डाला था।
विज्ञापन


एसपी अशोक कुमार पांडेय ने सोमवार को पुलिस लाइन में इस घटना का खुलासा किया। एसपी के मुताबिक 24 मार्च को चिउरापाली में सिर कटी लाश मिली थी। शव के पोस्टमार्टम के आधार पर 28 मार्च को कप्तानगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर हत्या के खुलासा के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई थी। बाद में युवक का सिर भी मिल गया था। युवक के शव की शिनाख्त गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के छबैला गांव के निवासी विकास चौधरी पुत्र स्व. पारस के रूप में हुई। उसके मोबाइल की काल डिटेल्स और उसके भाई मनीष चौधरी की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर छानबीन की गई तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। एसपी के मुताबिक केवलाचक गांव के निवासी गनेश की पुत्री खुशबू से युवक का प्रेम प्रसंग था।

इस मामले में दो अप्रैल को शेषनाथ, खुशबू और उसकी मां लीलावती देवी को पुलिस ने सोनबरसा बाजार थाना चौरीचौरा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन सभी ने विकास चौधरी को बार-बार युवती को परेशान करने और मना करने पर भी न मानने पर हत्या करने की बात स्वीकार की। इन लोगों ने बताया कि 14 मार्च को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चिउरापाली गांव में खुशबू के माध्यम से बुलाकर रात में करीब 11 बजे गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद गड़ासे से सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया गया। धड़ को वहीं बगल के गन्ने के खेत में पत्तियों में दबा दिया गया और सिर झोले में रखकर 300 मीटर दूर गेहूं के खेत में रख दिया गया। इसके बाद ये सभी केवलाचक गांव लौट गए।
विज्ञापन


इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसओ कप्तानगंज श्यामलाल यादव, एसआई सत्येंद्र कुंवर, सर्विलांस प्रभारी सुशील कुमार सिंह, कांस्टेबल चंद्रभान वर्मा, राम स्वरुप, विनोद यादव और महिला कांस्टेबल रीना शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें