फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले नमक की फैक्ट्री पर छापा

Tue, 03 Apr 2018 12:07 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पकड़ा गया नमक। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
तमकुहीराज।  पटहेरवा थाना क्षेत्र के लबनिया झरही पुल के पास सरेह में काला नमक बनाने की फैक्ट्री पर प्रशासन ने प्रशासन के सहयोग से छापेमारी की। इसमें पुलिस को व्यापक स्तर पर तैयार काला नमक के पैकेट एवं कच्चा नमक की बड़ी खेप बरामद हुई। इस मामले में पुलिस दो व्यक्तियों को हिरासत मे लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


रविवार की देर रात एसडीएम तमकुहीराज गुलाबचंद्र के निर्देश पर तहसीलदार रामप्यारे व सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी की अगुवाई में भारी पुलिस बल ने लबनिया स्थित काला नमक की फैक्ट्री पर छापा मारा। छापे की भनक वहां के लोगों को लगते ही मौके से भाग निकले। इस छापे में वहां बडे़ पैमाने पर कई कंपनियों के नाम वाले रैपर में पैक काला नमक और सादा नमक का स्टाक बरामद हुआ। प्रशासन की कार्रवाई चल ही रही थी कि दो बाइकसवार मौके पर पहुंच गए। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर उनके गोलमटोल जबाब देने पर पटहेरवा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

इस टीम में नायब तहसीलदार विकास सिंह, एसओ पटहेरवा बब्बन सिंह, चौकी प्रभारी तमकुहीराज विकास यादव, एसआई वेदप्रकाश समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार तमकुहीराज रामप्यारे का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें