फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला की मौत मामले में ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sun, 12 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव में शुक्रवार को अंजू का शव पंखे में फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शनिवार को हैंगिंग अर्थात् गर्दन की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि हुई है। अंजू के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र के भूड़ाडीह गांव निवासी जय सिंह अपनी बेटी अंजू की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सुधियानी गांव निवासी गणेश सिंह के साथ 2014 में किया था। जगदीश के पांच बेटे हैं पांचों अलग रहते हैं। तीसरे नंबर के गणेश विदेश में रहकर काम करते हैं। बच्चे स्कूल से घर आए तो अंजू का शव फंदे से कमरे में लटकता देख शोर मचाया। इसके परिजन व गांव के लोग पहुंचे।
सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके के लोग पहुंचे और अंजू की हत्या कर फंदे पर शव लटकाने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर चन्द्र भूषण प्रजापति ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। अंजू के पिता की ओर से जो तहरीर मिली है। उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें