फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दहेज उत्पीड़न और विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में विवाहिता के पिता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पति समेत चार लोगोंं पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पडरौना कोतवाली पुलिस कार्रवाई के बजाए टाल मटोल कर रही है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के घरमोरवा भेडीहारी निवासी सुरेश कुशवाहा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी सुनीता की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व सिधुआ स्थान निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति, सास, ननद और नंदोई की ओर से अतिरिक्त दहेज में नकद रुपये, फ्रिज और कूलर की मांग की जाती रही। मांग पूरी न होने पर सुनीता के साथ मारपीट की जाती थी। 16 जुलाई को हैदराबाद में रह रहे पति ने फोन पर अपनी मां, बहन और बहनोई से बातचीत की। दहेज की मांग पूरी न होने पर सुनीता की हत्या करा दी। मृतका के पिता का आरोप है कि घटना से तीन दिन पहले से ही उनकी बेटी को कमरे में बंद कर खाना-पानी नहीं दिया जा रहा था। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो घर के सभी आरोपित फरार मिले। एसपी से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें