फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू हों

Mon, 13 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया लोगों को जागरूक करते किसान सभा के पदाधिकारी। स्रोत-सोशल मीडिया  
विज्ञापन
कसया। उत्तर प्रदेश किसान सभा का एक दिवसीय सातवां जिला सम्मेलन रविवार को कसया नगर स्थित एक निजी इंटर कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। सम्मेलन में 21 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और सरकार से स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के तहत फसलों का मूल्य निर्धारण करने की मांग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के झंडारोहण और शहीद किसान आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय नेता साधु शरण ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों की स्थिति दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है।
खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे किसान कर्ज में डूबते जा रहे हैं। माकपा के जिला सचिव अयोध्यालाल श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष मिट्टी के खाद का दाम 600 रुपया प्रति कुंतल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष जवाहर शर्मा और मोहम्मद इदरीश को मंत्री, अयोध्यालाल श्रीवास्तव और गेंदा सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें