फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में अधेड़ व्यक्ति डूबा

Tue, 22 Dec 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। नारायणी नदी में ‘चकवा’ चिड़िया को देखकर शिकार करने के लिए घुसे 55 वर्षीय व्यक्ति डूब गया। वहीं पत्नी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद कुछ लोगों ने नदी में छलांग लगाकर अधेड़ को बचाने की कोशिश की लेकिन निकाल नहीं पाए।
विज्ञापन

शाम तक नदी में डूबे व्यक्ति को ढूंढने का कार्य जारी रहा। बरवापट्टी थानाक्षेत्र के रामपुर बरहन के टोला भवानीपुर निवासी 55 वर्षीय ढोढ़ा मंगलवार को सुबह नौ बजे पत्नी के साथ बिहार के भतहवां खेत से खरही काटने के लिए निकले। भतहवां गांव के सामने नारायणी नदी के किनारे पहुंचे।
जहां पानी में एक ‘चकवा’ चिड़िया दिखी। चिड़िया का शिकार करने के लिए ढोढ़ा पानी में घुस गए और उसका पीछा करते हुए गहरे पानी में चले गए।
गहरे पानी में पहुंचने पर वह डूबने लगे, उसी दौरान जब पत्नी की नजर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास खेत में कार्य कर रहे लोग भी पहुंच गए और अधेड़ को बचाने के लिए नदी में कूद गए। लोगों ने ढोढ़ा को ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिले। देर शाम तक लोग नदी में अधेड़ को ढूंढने में लोग जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें