फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से बच्ची की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। मंगलवार को भोर में चंदरपुर की रहने वाली चार वर्षीया बच्ची की इंसेफेलाइटिस से मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर प्रदेश के कृषि एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे।
जहां गांववालों ने एक माह पहले एक और बच्ची की मौत होने की जानकारी दी तो मंत्री ने वहीं से मोबाइल पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से बात कर जांच टीम भेजने का निर्देश दिया।
चंदरपुर निवासी छोटेलाल की चार वर्षीया बेटी खुशी को सोमवार को इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से परिवार के लोगों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को भोर में बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

 इसकी सूचना जब गांव में पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह भी गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
यहां उन्हें गांववालों ने बताया कि एक माह पहले भी नगीना की चार वर्षीया बेटी अंजली की इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।
मंत्री ने अंजली के पिता नगीना को आर्थिक सहायता के रूप में पचास हजार रुपये का चेक भी दिया। उनका कहना था कि पूर्व की बसपा सरकार के कार्यकाल में इंसेफेलाइटिस से मौत पर दी जाने वाली सहायता रोक दी गई थी।
विज्ञापन

प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने यह व्यवस्था फिर से लागू कर दी है। इस मौके पर रामप्रताप राव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, गया चौधरी, रामनरेश शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें