खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
- फोटो : KUSHINAGAR
इमिलिया ने तिवारीपट्टी को 34 रनों से हराया
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सुमही संतपट्टी में चल रहे पूर्वांचल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तिवारी पट्टी और इमिलिया के बीच खेला गया। इमिलिया ने तिवारी पट्टी को 34 रन से पराजित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू ने फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। इमिलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिवारी पट्टी की टीम 44 रन पर आउट हो गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले गोलू कुमार को द मैन ऑफ सीरीज और इमिलिया के खिलाड़ी अशरफ अली को द मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि खेल से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इस दौरान एजुकेशन मिशन स्कूल के प्रबंधक जाकिर अली, आयोजन समिति के अध्यक्ष कासिफ अहमद उर्फ सोनू, तबरेज आलम, टाइगर, कलाम अली, कासिफ उर्फ गोलू, मंजूर आलम, साहबजादा, शहाबुद्दीन, कलामुद्दीन, पप्पू आदि मौजूद रहे।