फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिवक्ता की जिम्मेदारी : एडीजे

विज्ञापन
बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को एडीजे ने ​​​दलाई शपथ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पीड़ितों को न्याय दिलाना वकीलों की जिम्मेदारी : एडीजे
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर)। संसाधनों की कमी सिर्फ निचली अदालतों में ही नहीं, बल्कि उच्च न्यायालयों में भी है। फरियादी को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी अधिवक्ता की होती है। इस वजह से अधिवक्ताओं को सक्रिय व सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ये बातें एडीजे श्याममोहन जायसवाल ने बृृहस्पतिवार को कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। उन्होंने कहा कि पीड़ित कोर्ट में न्याय की आस लिए पहुंचता है। उसे न्याय मिले, इसका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। विशिष्ट अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बार और बेंच में आपसी तालमेल बेहतर होना चाहिए। वादकारियों को न्याय दिलाना ही अधिवक्ता का दायित्व है। इस कार्यक्रम को बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के सदस्य अरुण त्रिपाठी, प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बद्री नारायण दूबे आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष श्रीवास्तव व संचालन रविंद्र मणि त्रिपाठी व ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद राय, अरविंद पाठक, संजय सिंह, उमेश राय, ओमप्रकाश सिंह, दिव्यप्रकाश मणि, ओमप्रकाश दूबे, राजीव त्रिपाठी, दीनदयाल मल्ल, विपिन त्रिपाठी, जलज सिंह, अनुराग दूबे, राकेश श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ
कसया। एडीजे श्याममोहन जायसवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओंकार नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, भुवनेश्वरी पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विजय गौतम, आनंद मणि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार गौतम, संयुक्त मंत्री सूचना अजय कुमार राव, संयुक्त मंत्री प्रशासन सत्येंद्र कुमार द्विवेदी, पुस्तकालय मंत्री गिरीश चंद्र, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य मस्तराज त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश तिवारी, उपेंद्र पति त्रिपाठी, अमरेंद्र राव, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, दुर्गेश कुमार सिंह, संजय राय, सोहराब अली, आशुतोष द्विवेदी, विनय कुमार सिंह, अभिनव राव, सौरभ कुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें