फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए के डॉक्टरों ने मनाया नेशनल डिमांड डे

विज्ञापन
आईएमए का प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। संवाद न्यूज एजेंसी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
आईएमए के डॉक्टरों ने मनाया नेशनल डिमांड डे
विज्ञापन

- कोरोना से जान गंवाने वाले चिकित्सकों को दी श्रद्धांजलि
- प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की कुशीनगर इकाई से जुड़े चिकित्सकों ने शुक्रवार को नेशनल डिमांड डे मनाया।
मरीजों का इलाज करने के दौरान कोरोना से जान गंवाने वाले डॉक्टरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इन लोगों ने अपने संगठन की मांगों पर चर्चा की और उसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
आईएमए के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आईएमए के सभी चिकित्सक पडरौना नगर के कठकुइयां मोड़ स्थित गांधी पार्क में एकत्र हुए। संगठन के अध्यक्ष डॉ. केएन सिंह ने कहा कि आईएमए अपने उन सभी 725 योद्धाओं को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने महामारी में दूसरी लहर के दौरान अपनी शहादत दी। इसके बावजूद डॉक्टर समर्पण भाव से स्वास्थ्य सेवा देते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए के सचिव डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि संगठन स्वास्थ्य सेवा प्रदाता डॉक्टरों को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराई जाए। केंद्रीय अस्पताल और हेल्थ केयर प्रोफेशनल सुरक्षा अधिनियम में आईपीसी की धारा और आपराधिक गतिविधि एक्ट शामिल किया जाए। प्रत्येक अस्पताल की सुरक्षा के मानक बढ़ाने, अस्पताल को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करने, दोषियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई और उन्हें सजा दिलाने के प्रावधान किए जाए। कोविड-19 महामारी के दौरान जान गंवाने वाले चिकित्सकों को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इस मौके पर डॉ. ज्ञानप्रकाश राय, डॉ. विनय कुुमार सिंह, डॉ. राजीव मिश्रा, डॉ. केपी गोंड सहित कई डॉक्टरों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद सभी चिकित्सक कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम की अनुपस्थिति में अपर एसडीएम रामकेश यादव को सौंपा। इस दौरान डॉ. वीके मद्घेशिया, डॉ. पीएन राय, डॉ. अमृता राय, डॉ. सुरभि श्रीवास्तव, डॉ. आरएस यादव, डॉ. विवेक सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. सिद्घार्थ पांडेय, डॉ. बीएन तिवारी और डॉ. विकास गुप्ता सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें