फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आईएमए ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 25 Jun 2026 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर एसपी को ज्ञापन देते आईएमए कुशीनगर के महामंत्री डॉ योगेश्वर मद्धेशिया ,स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। बड़ी गंडक नहर के किनारे किलकारी हॉस्पिटल में घुसकर डॉ. कमलेश वर्मा के साथ मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को आईएमए की टीम एसपी केशव कुमार से मिलकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने और इस तरह की होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। एसपी ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किलकारी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड कराने आए आरोपी संकल्प चतुर्वेदी और इनके लोगों ने हॉस्पिटल में बवाल कर दिया। समझाने आए डॉ. कमलेश वर्मा से उलझ गए। इस दौरान डा. कमलेश वर्मा आत्मसुरक्षा के लिए रिवाल्वर निकाल लिया। आरोपियों ने डाक्टर की पिटाई किया। इससे हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मची रही। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 33 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया है। इस घटना से आईएम में नाराजगी है। एसपी से मिलकर डाक्टरों ने कहा कि यही हाल रहा तो गंभीर मरीजों को भर्ती कोई नहीं करेगा। इस दौरान आईएमए के अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश राय, महामंत्री डॉ. वाईके मद्धेशिया, डॉ. आरएस यादव आदि मौजूद रहे। सुवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें