फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अवैध शराब, नाव और दो बाइक बरामद

Fri, 05 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। बार्डर से सटे बिहार के धनहा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह बड़ी सफलता मिली। भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब के साथ एक नाव, दो बाइक बरामद किया, लेकिन धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बावरिया गांव के सामने गंडक नदी घाट से एक नाव पर अंग्रेजी शराब 93 लीटर व 18 लीटर देसी शराब को दियारा के रास्ते बगहा ले जाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन की एक बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार पडरौना कोतवाली क्षेत्र से निकली अवैध शराब बिहार पहुंच रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें