फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छतों और खंभों पर अवैध होर्डिंग्स बन सकते हैं हादसों का सबब

Sun, 12 Nov 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पडरौना नगरपालिका की तरफ से शहर में लगवाए गए हैं सिर्फ दस यूनीपोल
विज्ञापन


पडरौना। शहरी इलाके में घरों की छत और सड़कों के किनारे लगे खंभों पर अवैध होर्डिंग्स हादसे का कारण बन सकते हैं। इन पर आंधी-तूफान और भारी वाहनों के टकराने से गिरने का खतरा बना रहता है। हादसों के इन बड़े कारणों पर पुलिस व जिला प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। समय रहते अगर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि ऐसे होर्डिंग्स की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही है।
कसया रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड सहित प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह यूनीपोल लगाए गए हैं। इनसे नगरपालिका को आमदनी होती है। इस तरह के यूनीपोल लगाने के लिए आवेदन करना होता है। उसके बाद नगरपालिका आवेदक की तरफ से बताए गए स्थान की जांच कराती है। यदि वह स्थल उपयुक्त है तो वहां यूनीपोल लगाने की अनुमति देती है। नगरपालिका प्रशासन के मुताबिक पडरौना में कुल दस स्थानों पर यूनीपोल लगाए गए हैं। प्रत्येक यूनीपोल से एक साल का 24,500 रुपये किराया लिया जाता है। लेकिन मकानों पर लगे होर्डिंग्स का कोई रिकार्ड नगरपालिका के पास नहीं है। वहीं सड़कों पर लगे खंभों पर होर्डिंग्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने कोई योजना नहीं बना सकी है। नगर पालिका के जिम्मेदारों की माने तो इस तरह घरों व खंभों पर लगे होर्डिंग्स अवैध है। पर, इसे रोकने के लिए कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली बाद कराएंगे जांच पडरौना नगरपालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल ने बताया कि पालिका की तरफ से 10 स्थानों पर यूनीपोल लगाए गए हैं। इनको सारे मानक पूरा करने के बाद अनुमति दी गई है। वहीं, छतों, दीवारों और विभिन्न खंभाें पर लगाए गए होर्डिंग्स पूरी तरह से अवैध हैं। इनके लिए होर्डिंग्स लगाने व लगवाने वाले किसी ने अनुमति नहीं ली है। दिवाली के बाद ऐसे होर्डिंग्स की जांच कराई जाएगी। जो भी मानक के विपरीत होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें