कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात कस्बा क्षेत्र में संचालित एक अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हस्तनिर्मित व अर्धनिर्मित पटाखे, बारूद और उपकरण बरामद करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें चार महिला भी शामिल हैं। बरामद सामग्री की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि आगामी दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए अवैध विस्फोटक पदार्थों पर निगरानी बढ़ाई गई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पडरौना कस्बे में छापा मारकर फैक्टरी का भंडाफोड़ किया।
पुलिस ने एजाज निवासी सिसवा बाजार, थाना कोठीभार, महराजगंज और इसके अलावा चार महिलाएं शामिल रहीं। मौके से चार बोरी हस्तनिर्मित तैयार पटाखे, पंद्रह बोरी अर्धनिर्मित पटाखे, तीन बोरी कागज और निर्माण सामग्री, एक बोरी मिट्टी के बट्टों में बने अनार पटाखे, एक बोरी बारूद, एक बोरी पटाखे की सुतलियां व बत्तियां, एक बोरी में रबर, नीला पेपर व अन्य उपकरण बरामद किया गई पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं और इजहार नामक व्यक्ति के मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाते थे। दीपावली और छठ के मौके पर इन पटाखों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी।