फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जौरा बाजार में बंदर ने महिला व बच्चों समेत चार को काटकर किया घायल

Sun, 12 Oct 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
घायल मासूम। संवाद  
विज्ञापन
जौरा बाजार। चौरा खास थाना क्षेत्र में एक बंदर ने आतंक मचा है। शुक्रवार को बंदर ने महिला व बच्चों सहित चार लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने सीएचसी फाजिलनगर ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया है। वहीं वैक्सीन उपलब्ध न होने के चलते नहीं लग सका है। इसको लेकर पीड़ित परिजन काफी परेशान हैं। वह इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके बावजूद किसी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मटिहनियां पोखर भिंडा निवासी हीरामन प्रजापति के पांच वर्षीय पुत्र अनुज व चार वर्षीय पुत्री किर्ती को घर के सामने खेलते समय में एक लाल बंदर ने काट लिया।
इससे दोनों लहुलूहान हो गए। परिजन सीएचसी फाजिलनगर ले गए,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। वैक्सीन लगवाने की बात सामने आई तो अस्पताल पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं था। वहां किसी ने उन्हें कसया में वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी दे दी। वह कसया पहुंचे तो वहां भी अस्पताल में वैक्सीन नहीं था। वहीं, दूसरी घटना चौरा बाजार में संचालित एक स्कूल की है। जहां बंदर ने स्कूल के कक्षा में घुसकर पढ़ाई कर रहे लल्लन यादव के 13 वर्षीय पुत्र अंकित यादव पर हमला कर हाथ में काटकर लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन

बंदर के इस आतंक से बच्चों और अभिभावकों में डर बना हुआ है। इसके अलावा बंदर ने जौरा बाजार निवासी 50 वर्षीय महिला आयशा को काट कर घायल कर दिया। इन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें