फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल तो पानी की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
छावनी के शिवसागर पोखरा स्थित ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति के लिए जेनरेटर होने के बावजूद नहीँ हो - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बिजली गुल तो पानी की आपूर्ति ठप
विज्ञापन

जेनरेटर की व्यवस्था के बावजूद बिजली आने का किया जाता है इंतजार
पडरौना। शहर के शिवसागर पोखरा स्थित ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति तभी होती है, जब बिजली रहती है। बिजली कटते ही आपूर्ति भी बंद हो जाती है। हालांकि जेनरेटर की व्यवस्था है, लेकिन उसका उपयोग नहीं किया जाता। बुधवार देर रात से बारिश शुरू होने के बाद से पेयजल आपूर्ति लड़खड़ा गई है।
नगर के छावनी पूर्वी, रफी अहमद किदवई नगर, गायत्रीनगर, मुगलपुरा, लाला टोला, बलुचहां, सेमरहना सहित कई मोहल्लों पेयजल की आपूर्ति जारी रखने के लिए शिवसागर पोखरा के किनारे ओवरहेड टैंक बना है। इससे पानी की आपूर्ति की जाती है। पेयजल आपूर्ति निर्धारित समय पर निर्बाध रूप से होती रहे, इसके लिए जेनरेटर भी लगाया गया है, लेकिन इसका उपयोग नहीं होता है।
विज्ञापन

यदि बड़े फाल्ट या तकनीकी गड़बड़ी के चलते बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित होती है तो उपभोक्ताओं की परेशानी और अधिक बढ़ जाती है। क्योंकि उसके बाद पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। समय से पेयजल की आपूर्ति न होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है।
विज्ञापन

...
पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था गांवों से बदतर हो गई है। बुधवार रात से बारिश शुरू होने के बाद से पेयजल आपूर्ति ध्वस्त हो गई है।
निजामुद्दीन खां, मुगलपुरा
...
नगर पालिका पानी की आपूर्ति पर ध्यान नहीं देता। बिजली रहती है तभी पानी भी मिलता है। बारिश में यह समस्या और गंभीर हो गई है।
संदीप पासवान, गायत्रीनगर
...
पानी की आपूर्ति के लिए शिवसागर पोखरा पर अलग से ओवरहेड टैंक स्थापित हुआ था, लेकिन समस्या में सुधार नहीं हुआ।
अख्तर, मुगलपुरा
..
बिजली न रहने पर नगरपालिका प्रशासन को जेनरेटर से पेयजल की आपूर्ति करनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता है।
तालिब, छावनी पूर्वी
...
कोट
जेनरेटर उचित स्थान पर लग नहीं पाया था। इस वजह से उसे चलाया नहीं जा रहा था। अब उसे व्यवस्थित करा दिया गया है। शनिवार से बिजली न रहने पर जेनरेटर से पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।
विनय जायसवाल, चेयरमैन, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें