विशुनपुरा सीएचसी परिसर में आशा कार्यकर्ताओं से वार्ता करते सीएमओ।
- फोटो : KUSHINAGAR
आशा कार्यकर्ताओं का धरना पांचवें दिन समाप्त
सीएमओ ने दो दिन के भीतर समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
पडरौना। पांच माह के बकाया मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों के समर्थन में चल रहा आशा कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को पांचवें दिन समाप्त हो गया। इससे पहले नाराज कार्यकर्ताओं ने विशुनपुरा सीएचसी गेट पर ताला लगा दिया था। इससे इलाज कराने आए लोगों को लौटना पड़ा।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने आशा व संगिनी कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर कर शांत कराया और दो दिन के भीतर के समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि उन्हें पांच माह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रेनू देवी, ब्लॉक अध्यक्ष शीला पाल, पूनम मिश्रा, रेनू राय, सीमा देवी, संध्या देवी, नाजमा खातून, शबनम आदि मौजूद रहीं।