फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रधानों को अनावश्यक दौड़ाया तो होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 22 Aug 2026 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम प्रधानों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर लगवाने और उनके वैध कार्यों में बाधा डालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की समस्याओं का नियमानुसार और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बृहस्पतिवार देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।
बैठक में प्रधान संघ के अध्यक्ष और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने अपनी समस्याएं और मांगें जिलाधिकारी के सामने रखीं। डीएम ने एक-एक कर समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानों को निर्देश दिया कि सरकार की ओर से ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के बाद जारी गाइडलाइन और निर्धारित नियमों के अनुरूप ही कार्य किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें