फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू बंटेगा तो कटेगा : प्रवीण तोगड़िया

Sun, 25 Jan 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ. प्रवीण तोगड़िया। सोशल मीडिया  
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की तरफ से अहिरौली कुसम्ही स्थित निजी महाविद्यालय के सभागार में शनिवार शाम जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुओं को एकजुट होने के लिए आह्वान किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए अंतरर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक व अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि हिंदू बंटेगा तो कटेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू परिषद देश भर में हनुमान चालीसा केंद्रों की स्थापना कर हिंदुओं को जागरूक कर रहा है। कहा कि वर्तमान में महाराजगंज, देवरिया व कुशीनगर में डेढ़ सौ से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र चल रहे रहे हैं। कहा कि संगठन ने हिंंदुओ की रक्षा के लिए पूरे देश में हिंदू हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह देश के सभी प्रांतों में काम कर रहा है। इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष अनिल कुमार बरनवाल, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें