फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस रोका, तनाव

Thu, 24 Dec 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा कनक। बिहार के कटेया थानाक्षेत्र अंतर्गत सुकसेनवा और पांडेयपट्टी गांव में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में तनाव बढ़ गया। कुशीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र के पनसरवा, धवई टोला और हतवा गांव के जुलूस को एक पक्ष के कुछ लोगों ने पांडेयपट्टी गांव में रोक लिया था। सूचना मिलने पर बिहार पुलिस पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी जब लोग नहीं माने तो जुलूस को दूसरे रास्ते से होकर भेजना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे इन गांवों में दो वर्षों से त्योहारों पर तनावपूर्ण माहौल बन जा रहा है। नवरात्र में मूर्ति ले जाने को लेकर बिहार के पांडेयपट्टी और सुकसेनवा गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिससे नाराज पांडेयपट्टी के कुछ लोग जुलूस को अपने गांव के रास्ते नहीं जाने देना चाहते थे। सड़क के एक तरफ कुशीनगर जनपद के ये तीनों गांव हैं तो दूसरी ओर बिहार के पांडेयपट्टी और सुकसेनवा गांव हैं। बृहस्पतिवार को जिले के पटहेरवा थानाक्षेत्र के पनसरवा, धवई टोला और हतवा का ईद मिलादुन्नबी का जुलूस परंपरागत तरीके से निकालते समय पांडेयपट्टी में कुछ लोगों ने रोक दिया। सूचना मिलने पर कटेया थाने प्रभारी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों को समझाया। जुलूस निकालने वाले लोगों का कहना था कि हर वर्ष उन्हीं रास्ताें से ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाता है, फिर इस बार क्यों रोका जा रहा है, जबकि उन लोगों का विवाद सुकसेनवा के लोगों से है। उस पर दूसरा पक्ष अपने गांव के रास्ते किसी भी जुलूस को नहीं जाने की बात कह रहा था। धीरे-धीरे शाम हो जाने पर भी बात नहीं बनते देख पुलिस ने दूसरे रास्ते से जुलूस को भेजा। जुलूस में शामिल लोग पगडंडियों से होकर अपने गांव वापस गए। इस संबंध में थानाप्रभारी कटेया लक्ष्मीनारायन महतो का कहना था कि मैं अभी यहां नया हूं, स्थिति इतनी तनावपूर्ण होने का अनुमान नहीं था। समझौता कराकर स्थायी समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें