फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कहासुनी के बाद पति ने मारा थप्पड़ पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Fri, 07 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर 20, शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) की रहने वाली काजल ने पति से कहासुनी के बाद बुधवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। शहीद भगत सिंह नगर मोहल्ले में बुधवार की रात भोजन करने के बाद किसी बात को लेकर पति सुनील और पत्नी काजल (30 वर्ष) के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया।
इससे आहत काजल अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो काजल अचेत अवस्था में पड़ी मिली। परिजन आनन-फानन में उसे सीएचसी कसया लेकर गए।
विज्ञापन

प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान महिला की देर रात को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद घरवाले शव छोड़कर अस्पताल से चले गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने शव को मोर्चरी में भेजवा दिया। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें