फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Kushinagar: पत्नी को डंडे से पीटकर मौत के घाट उतारने वाला शैतान पति गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2022 11:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर

सार

कुशीनगर के कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ दिलुहिया टोला में एक पति शराब के नशे में हैवान बन गया। शराबी पति ने पास पड़े डंडे से पत्नी को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
शशिकला (फाइल फोटो)। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ दिलुहिया टोला में पवन विश्वकर्मा ने मामूली विवाद में पत्नी शशिकला विश्वकर्मा (22) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार की शाम की है। पवन शराब पीकर घर पहुंचा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दंपति के एक साल की एक बेटी है। सिधुआ दिलुहिया टोला निवासी पवन विश्वकर्मा मजदूरी करता है। शनिवार की शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी शशिकला से उसका विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पवन ने पास में ही रखे डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पवन भाग गया।
विज्ञापन


घायल शशिकला को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के मायके सुखपुरा बंगाली पट्टी से उसके पिता इंद्रजीत पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया। इस संबंध में कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि नशे की हालत में पवन ने पत्नी को पीटकर मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें