फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी गंडक नहर में गिरा युवक लापता

विज्ञापन
गंडक नहर में लापता उमेश के रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पश्चिमी गंडक नहर में गिरा युवक लापता
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के मदनपुर सुकरौली गांव निवासी उमेश चौहान (25) शुक्रवार की रात पश्चिमी गंडक नहर में गिरकर लापता हो गया। बताया जा रहा है कि रात में वह लघुशंका करने गया था। तभी उसका पैर फिसल गया।
जानकारी होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार की दोपहर तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
मदनपुर सुकरौली गांव निवासी उमेश चौहान का घर नहर किनारे है। शुक्रवार की देर रात वह लघुशंका करने के लिए जगा। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर चला गया। वहां उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर पानी में गिर गया। किसी ने उसे नहर में गिरते देख परिजनों को जानकारी दी। रात में परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से पानी में युवक की तलाश शुरू कराई। उमेश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा है। दो माह पहले ही उसकी शादी हुई है। दुल्हन करीना और मां चंपा का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, भाजपा नेता आनंद सिंह ने परिजनों को ढाढस बंधाते हुए प्रशासन से सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें