फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एक के लिए दिया दस्तावेज 40 की हो गई जमानत

Wed, 26 Nov 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
देवसर चुंगी के समीप लीकेज को ठीक करते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले के रास्ते होने वाली पशु तस्करी की खेल पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। उनके रडार पर जमानतदार और तस्करों को शरण देने वाले हैं।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद कार्रवाई के जद में आए चार जमानतदारों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह केवल एक बार जमानत के लिए आधार कार्ड और फोटो दिए थे, लेकिन 35 और 40 बार कैसे मेरे नाम पर जमानत हुई है, इसकी जानकारी नहीं है।
आरोप है कि कसया थाने के कुछ लोग पशु तस्करों को जमानत दिलाने में मोटी रकम लेकर ऐसा फर्जीवाड़ा कर कोर्ट को गुमराह किए हैं। इसके अलावा जमानत से पहले कागजातों की जांच करने वाले राजस्वकर्मी भी सवालों के घेरे में हैं। जिनकी भूमिका की जांच भी की जा रही है। पांच जमानतदारों की मौत हो चुकी है, पुलिस को शक है कि इनके मरने के बाद भी इनको कागजों में जमानतदार बनाकर कही जमानत ली गई है। इसकी जांच एसपी पुलिस के अलावा एलआईयू से करा रहे हैं।
विज्ञापन

पूरब से पश्चिम तक फैले पशु तस्करों के खेल का बिहार से सटा होने के कारण कुशीनगर केंद्र बिंदु रहा है। करीब तीन पशु तस्करों की जमानत कुशीनगर जिले के 17 लोग लिए हैं, पुलिस की ओर से कराए गए सत्यापन में पता चला कि एक जमानतदार का अभिलेख में न्यूनतम दस और अधिकतम 40 बार उपयोग किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें