फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: जरा सी बात पर उठाया डंडा और पत्नी पर आखिरी सांस तक किए वार, मौत के बाद हुआ फरार

Sat, 30 Jul 2022 09:18 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पडरौना।

सार

इस वारदात को लेकर कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी को पीटकर मार डाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
शशिकला विश्वकर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ, दिलुहिया टोला में पति पवन विश्वकर्मा ने पत्नी शशिकला विश्वकर्मा(22)की पीट कर हत्या कर दी। घटना शनिवार  शाम की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। मृतका की एक साल की एक बेटी है। 

विज्ञापन


सिधुआ दिलुहिया टोला निवासी पवन विश्वकर्मा मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पत्नी शशिकला से उसका विवाद हो गया। कहासुनी होने पर पवन ने पास में ही रखे डंडे से पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से महिला की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो पवन भाग गया।
 

विज्ञापन

घायल शशिकला को परिजनों ने आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर महिला के पिता इंद्रजीत(सुखपुरा बंगाली पट्टी निवासी) पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें