रामकोला। क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार रात विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पहले उसके पति को शराब पिलाई। नशे धुत होने के बाद पति सो गया तो आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया।सूचना पर आई पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
महिला ने तहरीर में बताया कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बसडिला निवासी विशाल गुप्ता से उसकी पहले से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी। सोमवार की देर शाम का वह उसके घर पहुंचा। रात करीब 11 बजे युवक ने उसके पति को शराब पिलाई। पति के नशे में होने के बाद उसने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर डायल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ खड्डा अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद