फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खाद बेचने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकली खाद बेचने का आरोप, किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। अमवा स्थित पीसीएफ गोदाम परिसर में शनिवार को किसानों ने नकली डीएपी देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। किसानों ने पीसीएफ गोदाम का शटर गिराकर जांच की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद डीएपी लेने आए किसानों की भीड़ लगी थी। कुछ किसानों ने जब खाद की बोरी खोलकर देखा तो उसमें राख व मिट्टी की गोलियां भरी थीं। किसानों ने बताया कि इसे हाथ पर रखकर रगड़ने पर मिट्टी की धूल जैसे हो जा रही है। इसे लेकर किसान भड़क गए और पीसीएफ केंद्र प्रभारी पर नकली खाद देने का आरोप लगाते हुए खाद वितरण बंदकर जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। क्षेत्र में यह खबर फैलते ही पूर्व में खाद ले गए कई किसान वहां पहुंच गए और अपनी खाद का मुआवजा मांगने लगे। जानकारी होने पर वहां पहुंचे सपा नेता विजय यादव व आफताब खान ने भी किसानों का समर्थन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब तीन घंटे चले किसानों के प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार कसया प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे लेखपाल संघ के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह व केंद्र प्रभारी विक्रमादित्य ने किसानों को आश्वासन दिया। डीएपी वापस करने व खेतों में डाल चुके खाद पैसा वापस कराने तथा खाद की सैंपलिंग कराने का आश्वासन देकर किसानों को शांत कराया। इस दौरान पलटन यादव, अशोक सिंह, विजय तिवारी, अशोक दुबे सहित आदि रहे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें