फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तीन से चार दिन और सताएगी उमस भरी गर्मी

Mon, 02 Jun 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को आने वाले तीन से चार दिनों तक उमस भरी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है, लेकिन बारिश होने के बाद भी उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जारी जिले के मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान अवधि के दौरान अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 50 से 60 प्रतिशत और दोपहर के समय 25 से 35 प्रतिशत के सापेक्षिक आर्द्रता होने के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें