फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर गिरा हाईटेंशन तार, जगह-जगह रुकीं ट्रेनें

विज्ञापन
वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के पास टूटकर गिरा हाइटेंशन तार। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
ट्रैक पर गिरा हाईटेंशन तार, जगह-जगह रुकीं ट्रेनें
विज्ञापन

जंगल के बीच सत्याग्रह एक्सप्रेस डाउन, बापूधाम एक्सप्रेस खड्डा में खड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। गोरखपुर नरकटियागंज रेल खंड पर यूपी के पनियहवा व बिहार के वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन के बीच दो जगह हाइटेंशन तार टूट कर गिर जाने से तीन घंटे से यातायात ठप है। पनियहवा से वाल्मीकि नगर जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस के यात्री बाल-बाल बच गए। इसके चलते एक्सप्रेस व सवारी गाड़ियां जगह-जगह रुकी हुई हैं।
विज्ञापन

आनंदबिहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस डाउन 5274 पनियहवा से वाल्मीकि नगर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी अचानक वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जंगल के बीच (दिल्ली कैंप) के पास हाईटेंशन तार टूट कर ट्रेन पर गिर पड़ा। ट्रेन वहीं रुक गई। गनीमत रही कि करंट बोगियों में प्रवाहित नहीं हुआ अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसी तरह वाल्मीकि नगर रोड स्टेशन के पास भी पेड़ गिरने से तार टूट गया। इस वजह से रक्सौल से आनंद विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस 5273 अप बगहा में खड़ी हो गई। मोतिहारी जा रही बापूधाम 2538 एक्सप्रेस खड्डा में खड़ी हो गई। मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस नरकटियागंज में रोकनी पड़ी। गोरखपुर से नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी 5580 सिसवा स्टेशन पर खड़ी हो गई। खबर लिखे जाने तक यातायात बाधित है। यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। लगभग दो माह पहले ही इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ है, परंतु लो वोल्टेज व तार टूटने से यातायात प्रभावित हो रहा है। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया की बिहार सीमा में विद्युत तार टूटकर गिर जाने से यातायात ठप है। मरम्मत कार्य चल रहा है। दुरुस्त होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें