पडरौना। दीपावली, गोवर्धन पूजा, छह पर्व और महर्षि वाल्मीकि जयंती के मद्देनजर आगामी तीन दिसंबर तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। यह जाकनाकरी अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई भी व्यक्ति राजमार्ग सड़क जाम नही करेगा तथा जनपद सीमा में कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, सार्वजनिक परिवहन, दुकानों, रिक्शा, टैक्सी आदि सामान्य परिवहन को नहीं रोकेगा और न ही बन्द कराने का प्रयास करेगा। इसके अलावा किसी भी स्थान पर पांच से अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्र नही होंगे। यह आदेश तीन दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। संवाद