फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों का कचरा फेंकते सड़क पर

Mon, 22 Jan 2018 12:29 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
कचरा। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका परिषद पडरौना में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई प्रबंध नहीं है। लोग अपने घरों का कचरा सड़क पर फेंकते हैं। नगर पालिका के कर्मचारी इस कचरा को मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे लाकर डाल देते हैं। इसकी दुर्गंध से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नहर की पटरी से सटे मुहल्ला मुन्ना कॉलोनी के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर यहां से कूड़ा हटवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद पडरौना में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण नगर का कूड़ा-कचरा नगर पालिका के कर्मचारी मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर गिराते हैं। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और हवा के चलने से धूल का गुब्बार इस पटरी से सटे मुन्ना कॉलोनी में रहने वाले लोगों के घरों तक जाता है। कई बार यहां लोगों ने नगर पालिका को लिखित शिकायत कर कूड़ा-कचरा यहां न गिराने की मांग भी की। बावजूद इसके कूड़ा निस्तारण के लिए अब तक कोई व्यवस्था नगर पालिका की ओर से नहीं की गई है। 

मुन्ना कॉलोनी निवासी अमर श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलोनी के सामने नहर की पटरी पर कूड़े फेंके जाने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। गर्मी और बरसात के वक्त लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। इसी कॉलोनी के वेदप्रकाश कोहली बताते हैं कि कई बार कूड़ा निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका से मांग की जा चुकी है लेकिन अब तक यहां से कूड़ा हटवाने की कोई पहल नहीं की गई। इस कॉलोनी के डीके श्रीवास्तव का कहना था कि एक तरफ स्वच्छता सर्वेक्षण के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और दूसरी तरफ शहर का कूड़ा इस मुहल्ले के बगल में नहर की पटरी पर गिराया जा रहा है। समय रहते इसका निस्तारण नहीं किया गया तो गर्मी के मौसम में दुर्गंध उठने से बीमारी फैल सकती है। 
विज्ञापन

अशरफ अली ने कहा कि नगरपालिका के कर्मचारी पूरे शहर का कूड़ा नहर की पटरी पर गिराते हैं। इसके चलते कॉलोनी में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब हवा चलती है तो उसमें से उठने वाली दुर्गंध से सांस लेना मुश्किल हो जाता है। 

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल का कहना है कि पडरौना नगर पालिका क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं है। पडरौना के साथ कप्तानगंज और रामकोला नगर पंचायत को मिलाकर संयुक्त डंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव मकर संक्रांति पर मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। इन तीनों नगर निकायों का कूड़ा किसी एक खाली जगह पर एकत्र कर उसकी रीसाइकिलिंग कराने का प्रयास है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है। इसके अलावा नगर में जगह-जगह एकत्र होने वाले कूड़े की समस्या से निजात दिलाने के लिए 14वें वित्त से आठ टेंपो खरीदे जाएंगे, जिन पर नगर के मुहल्लों में एकत्र होने वाले कूड़े लादकर हटवाए जाएंगे। एक नाला मैन नाम की मशीन मंगाई जाने वाली है, जिससे सफाईकर्मियों के नाले में उतरे बिना ही मशीन की मदद से सफाई कराई जा सके। सफाई की दिशा में कई अन्य काम भी होने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें