बरवा राजापाकड़ में गैस सिलिंडर के रिसाव से लगी आग से जला सामान।
- फोटो : KUSHINAGAR
गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव बरवा राजापाकड़ में बुधवार को गैस सिलिंडर में रिसाव होने से घर में आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
बरवा राजापाकड़ गांव के बहुरिया टोला निवासी गुड्डू वर्मा के घर बुधवार को गैस सिलिंडर में रिसाव होने लगा। कुछ देर बाद उसमें आग पकड़ लिया। परिवार के लोगों के शोर मचाने से पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन घर में रखा अनाज, कपड़ा, नगदी और आभूषण समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। लेखपाल रजनीश उपाध्याय ने आग लगने से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।