फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना को फिर धन मिलने की उम्मीद

Sun, 01 Feb 2026 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट से तमकुहीरोड व दियारा क्षेत्र के लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं। तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाने से लोगों को भरोसा है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बजट में परियोजना के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। जिससे इस महत्वाकांक्षी योजना को और गति मिल सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष के बजट में तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना के लिए 477 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। इससे पहले वर्ष 2024 में पहली बार इस परियोजना को संजीवनी देते हुए बजट में 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। 2025 के बजट में भारी बजट आवंटन के बाद परियोजना के कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। क्षेत्र के संजय तिवारी, लवकुश गुप्ता, दिवाकर दत्त, अभिषेक शुक्ल, राहुल सोनी सहित अन्य लोगों ने उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें