फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा होमगार्डोँ ने धरना दिया

Mon, 03 Oct 2016 11:23 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
ध्‍रना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। हाईकोर्ट के आदेश का पालन न होने से नाराज जिले भर के होमगार्डों ने भी कार्य बहिष्कार कर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। होमगार्डों ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संगठन के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव से लिखित आश्वासन के बावजूद शासनादेश की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई।
विज्ञापन

होमगार्ड रामप्रवेश यादव, अहमद अली, राजकुमार यादव, ज्ञानचंद कुशवाहा, रामआशीष सिंह, अशोक शुक्ल, गिरजा देवी, संजय श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, गोरख प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, रघुनाथ उपाध्याय, विनोद कुमार सहित काफी संख्या में होमगार्ड सोमवार को जनपद मुख्यालय पहुंचे और दिन के लगभग दस बजे से कलेक्ट्रेट के बाहर धरना पर बैठ गए। 
इनका कहना था कि कुशीनगर में तैनात होमगार्डों का हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। होमगार्ड पुलिस के बराबर भत्ता एवं 365 दिन ड्यूटी देने की मांग कर रहे हैं। होमगार्डोँ ने कहा कि हाईकोर्ट से इस संबंध में आदेश भी हो चुका है, जिसे लेकर समस्त होमगार्ड लखनऊ में नौ सितंबर 2016 को मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव से मिले। उनकी तरफ से शासनादेश की प्रति उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक अक्टूबर तक उसे उपलब्ध नहीं कराया गया। आश्वासन पूरा न होने पर होमगार्डों को धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होना पड़ा है।
विज्ञापन

इस दौरान दीनानाथ यादव, संजय दुबे, रमेश प्रसाद, हनीफ, धनई प्रसाद, मोहर अली, विष्णु प्रताप चौहान, सिकंदर सिंह, फूलबदन शर्मा सहित काफी संख्या में होमगार्ड मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें