फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल दौड़ के लिए 311 धावकों का चयन हुआ

Mon, 03 Oct 2016 12:13 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
खेल - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
फाजिलनगर। अखिल भारतीय शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें वर्ष के आयोजन के लिए रविवार को महिला एवं पुरुष धावकों का चयन किया गया। लखनऊ से आयोजन स्थल तक मशाल लेकर दौड़ने के लिए 311 धावकों का चयन किया गया।
विज्ञापन

फाजिलनगर के श्री भगवान महावीर पीजी कॉलेज के खेल मैदान में ट्रायल के दौरान करीब तीन हजार धावकों ने हिस्सा लिया। सुबह आठ बजे प्रशिक्षक इजहारुल खान और जेपी रावत की देखरेख में 20-20 प्रतिभागियों का समूह बनाकर दौड़ का ट्रायल लिया गया। उनकी एक किलोमीटर की दौड़ कराई गई। प्रत्येक समूह के दो श्रेष्ठ धावकों का चयन किया गया। कुल 311 धावकों में 40 धावक लखनऊ से तथा 201 पुरुष और 60 महिला धावक शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी के पैतृक गांव से मशाल दौड़ में शामिल होंगे। ट्रायल के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही, राजन शुक्ला, संजय पांडेय, दिनेश सिंह, आजाद अंसारी, पंकज ओझा, गुड्डू चौहान, शउद, सत्येंद्र सिंह, प्रफुल्ल राय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें