गृहमंत्री अमित शाह के साथ स्व.भुलई भाई की फाइल फोटो।
रामकोला/लक्ष्मीगंज। पूर्व विधायक श्रीनारायण उर्फ भुलई भाई के निधन पर गृहमंत्री अमित शाह ने उनके प्रपौत्र व पूर्व ग्राम प्रधान अनूप चौधरी को पत्र भेजकर संवेदना व्यक्त की है।
गृहमंत्री ने दिवंगत पूर्व विधायक को जमीनी स्तर पर पार्टी व प्रदेश को सशक्त व समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला नेता बताया है।
गृहमंत्री ने शोक पत्र में कहा कि पूर्व विधायक की जनसेवा व संगठन के प्रति समर्पण भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अक्षय प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका निधन परिवार के साथ भाजपा परिवार के लिए भी अपूरणीय क्षति है। भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने कहा कि जिसने जन्म लिया है, उनकी मृत्यु निश्चित है। मैं दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। उनके निधन का समाचार सुनकर मन व हृदय मर्माहत है।