फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नववर्ष के स्वागत का उमंग है रंगोत्सव होली

Thu, 13 Mar 2025 09:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के गंगीराम मंदिर परिसर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। व्यापारियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी।
विज्ञापन

विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि भारतीय नव वर्ष का स्वागत सभी भारतीय रंगोत्सव से मनाते हैं। किसी वजह से वर्ष में हुए आपसी मतभेद को दूरने का यह त्योहार बेहतर अवसर है। इस दिन सभी गिलेशिकवे भुलाकर रंगों की तरह एक हो जाते हैं। कार्यकम को चेयरमैन विनय जायसवाल, अजय गुप्ता, शैलेश उपाध्याय, अशोक कुमार शुक्ला, हेमंत चौरसिया आदि ने संबोधित कर मौजूद लोगों को होली की शुभाकानाएं दी। इसके बाद व्यापारियों ने रंग, अबीर, गुलाल और फूलों से होली खेली।
इस दौरान अभय अग्रवाल, बुलबुल जायसवाल, आशीष खेतान, अक्षय स्वर्णकार, सुधीर जायसवाल, सतीश जिंदल, विपिन जायसवाल, प्रदीप लोहिया, रवि लोहिया, बिट्टू सोनी, शिवमोहन जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें