फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे के प्रति समर्पण का त्योहार है होली : डॉ. चंद्रशेखर

Sun, 16 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित होटल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की तरफ से फाल्गुनोत्सव होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें फूल की होली खेली गई। इसके बाद एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी गई।
विज्ञापन

संघ के सह विभाग संघचालक डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि होली का त्योहार एक दूसरे के प्रति समपर्ण का भाव प्रदर्शित करता है। इसलिए समाज के लोगों को आपसी मदभेद को भुलाकर एक दूसरे का सहयोग कर सशक्त समाज की स्थापना करने की दिशा में कार्य करना चाहिए, ताकि मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके। कार्यक्रम को प्रांत सह गौ सेवा प्रमुख फुलबदन, जिला सह संघचालक महेंद्र गुप्ता, जिला प्रचारक अभय, नगर संघचालक डॉ. प्रेमचंद सिंह, जिला कार्यवाह रविकीर्ति, सदर विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौंड़, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान अनूप सिंह, कृष्ण कुमार पांडेय, विशाल जायसवाल, डॉ. धनंजय मिश्र, ममता मणि त्रिपाठी, सुनीता पांडेय, मुकेश त्रिपाठी, मनीष जायसवाल, अनिल ठाकुर, दीनानाथ, दीपक अग्रवाल, सुमित, रामाश्रय, धीरेन्द्र, सनत पांडेय, विशाल जायसवाल, रवि सिंह, बीएन मिश्रा, विजय शुक्ला, बंका सिंह, संजीव मिश्र, मनोज कुमार पांडेय, विवेक पांडेय, सदाशिव मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें