फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाॅकी : भुजेहुआ को हराकर सैफई की टीम बनी चैंपियन

Wed, 25 Mar 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों के साथ अतिथि।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : स्रोत : एआई
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में चल रही ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हाॅकी प्रतियोगिता का मंगलवार को फाइनल मैच खेला गया। भुजेहुआ गाजीपुर को हराकर सैफई इटावा की टीम विजेता घोषित हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शत्रुघ्न प्रताप शाही व डाॅ. केपी गोंड ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। इसके बाद आमने सामने हुए भुजेहुआ गाजीपुर और सैफई इटावा की टीम के खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। मध्यांतर के पहले सैफई इटावा की टीम ने भुजेहुआ गाजीपुर के खिलाफ दो गोल कर बढ़त बना ली।
मध्यांतर के बाद आक्रामक हुई भुजेहुआ गाजीपुर की टीम ने गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया, लेकिन उसके कुछ ही क्षण बाद सैफई इटावा की टीम ने तीसरा गोल कर अजेय बढ़त बना ली। सैफई इटावा की टीम ने इस बढ़त को अंत तक बनाए रखा और फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

इसके बाद जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार और हॉकी संघ के सचिव प्रियेश पांडेय ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान नंद लाल कुशवाहा, आजाद अंसारी, सुधीर त्रिपाठी, ममता भारती, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल मिश्रा, सूरज कुमार, पंकज कुमार यादव, पंकज, रामनाथ शुक्ला, विशाल शाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें