कसया। पुलिस ने गांजा के साथ शुक्रवार को हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से एक बाइक बरामद हुई है। इस पर हत्या के प्रयास, मादक पदार्थों की तस्करी, मारपीट के नौ प्राथमिकी कसया थाने में दर्ज हैं। पुलिस को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कसया थाना क्षेत्र के बहोरपुर गांव निवासी राणा प्रताप सिंह कसया थाने का हिस्ट्रीशीटर है। काफी दिनों से पुलिस इसको गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन पकड़ में नहीं आ रहा था। पुलिस को शुक्रवार ने वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार को दोपहर में राणा प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इसकी बाइक से 1.55 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। इसके उपर पहले से नौ प्राथमिकी थाने में दर्ज है। संवाद