फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक हाइवे जाम किया

Sat, 13 Aug 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
हाइवे जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र के गांव सोहनरिया में शनिवार को दो वर्गों के बीच जमीनी विवाद को लेकर माहौल गरमा गया। एक धर्मस्थल के पास की जमीन को लेकर चल रहे विवाद से नाराज एक वर्ग के लोगों ने एनएच 28 बी जाम कर दिया। खबर मिलते ही एडीएम और एएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे बाद जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोहनरिया गांव में दोनों वर्गों के बीच धर्मस्थल के पास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार को इस मामले में विवाद फिर गहरा गया। एक वर्ग के लोगों ने पूजा स्थल के पास लगे पौधों को उंखाड़ दिया। धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की भी बात कही जा रही है। इससे नाराज दूसरे वर्ग के लोगों ने एफसीआई गोदाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 बी को जाम कर दिया। कसया पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खत्म कराने का प्रयास किया लेकिन अफसर मौके पर वरिष्ठ अफसरों को बुलाने की मांग करने लगे। इसके बाद एडीएम रामकेवल तिवारी और एएसपी लाल साहब यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन अधिकारियों के सामने लोगों ने जमकर नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक मान मनौव्वल के बाद मामला शांत हुआ और हाइवे का जाम खुला। इसके बाद अफसर पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और जमीनों का चिन्हांकन कराकर विवाद खत्म कराया। 
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक का कहना है कि धार्मिक स्थल पर कोई तोड़फोड़ नहीं हुई है। दोनों वर्गों के लोगों को समझाकर मामला सुलझा दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें