फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषित हुआ यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित, विद्यार्थियों के खिले चेहरे
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर )। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे घोषित होते ही विद्यार्थियों के चेहरे मुस्कान से भर उठे। शनिवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे 12वीं और शाम पांच बजे दसवीं का परिणाम घोषित हुआ। परिणाम घोषित होते की पडरौना नगर समेत आसपास के गांवों में स्थित साइबर कैफे और कंप्यूटर केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ गई। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल और इंटर के कुल 108388 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकित थे। सभी परीक्षार्थियों को बोर्ड द्वारा उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
कुशीनगर जिले में 19 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 253 स्ववित्तपोषित समेत कुल 327 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इस वर्ष जिले में हाईस्कूल के 62254 और इंटर के 46134 समेत कुल 108388 परीक्षार्थी नामांकित थे। बोर्ड की तरफ से जारी परिणाम में जिले के सभी परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। बोर्ड परीक्षा घोषित करने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते महीने शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों से परीक्षा के अंक निर्धारण के लिए सुझाव मांगे थे। इसके बाद बोर्ड ने विद्यार्थियों को कक्षा दसवीं में मिले अंक का 50 प्रतिशत, कक्षा 11 के अर्द्धवार्षिक के 40 फीसदी और 12वीं के प्री-बोर्ड परीक्षा का दस फीसदी अंक के आधार पर इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसी तरह दसवीं के विद्यार्थियों को भी परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम बोर्ड की तरफ से शनिवार को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे परीक्षा परिणाम घोषित करने की घोषणा की गई। इसकी जानकारी होते ही विद्यार्थियों की धड़कनें बढ़ गईं। शनिवार को परीक्षा परिणाम घोषित होते ही संबंधित विद्यालयों के अलावा नगर समेत आसपास गांवों में स्थित साइबर कैफे और कंप्यूटर केंद्रों पर परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी बच्चे पहले स्वयं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए प्रयास करते रहे। परीक्षा परिणाम देखने के बाद विद्यार्थियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया। नगर के कई विद्यालयों में भी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम देखने की व्यवस्था की गई थी। विद्यालयों में पहुंचे छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम देखने के बाद प्रसन्न नजर आए। हालांकि कई विद्यार्थी मनमाफिक अंक नहीं मिलने पर उदास दिखे। उधर, बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को डीआईओएस मनमोहन शर्मा, प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी समेत जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें