फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बढ़ी क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगा, 36 घंटे बाद आपूर्ति बहाल

Tue, 30 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। पेमली गांव में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर सोमवार को 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लग गया। इसके बाद गांव में करीब 36 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

गांव में काफी पहले लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के चलते बार-बार जल जा रहा था। दो माह में गांव का ट्रांसफार्मर दो बार जल चुका था। बीते शनिवार देर रात भी ट्रांसफॉर्मर जल गया। गांव के जयगोविंद सिंह, वकील सिंह, बजरंगी सिंह, हरि सिंह, सतेंद्र पांडेय, होसला सिंह, हर्ष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अनूप सिंह, अखंड बहादुर सिंह, चंद्रशेखर सिंह आदि ने बताया कि गांव में लगे ओवरलोड ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कर 63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी। इसी बीच शनिवार की देर रात ट्रांसफार्मर जल गया। काफी प्रयास के बाद बिजली निगम की तरफ से सोमवार को 36 घंटे बाद 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा। अब लोगों को निर्वाध बिजली मिल सकेगी। बिजली निगम के जेई नितीन कुमार ने बताया कि पेमली गांव में 63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें