फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोक नृत्य में हाईस्कूल भरपुरवा और निबंध में सारंग छपरा अव्वल

Thu, 31 Jul 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कटाई भरपुरवा स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को जिला स्तरीय पोस्टर पेंटिंग, निबंध और लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कुड़वा दिलीप नगर, राजकीय हाईस्कूल बुढ़वा जंगल, सारंग छपरा, बबुइयां हरपुर, मोतीललहा, कटाई भरपूरवा, नारायणपुर और मोतीचक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इसमें लोक नृत्य में राजकीय हाईस्कूल कटाई भरपूरवा के प्रतिभागी प्रथम, निबंध प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल सारंग छपरा और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज कुड़वा दिलीप नगर के प्रतिभागी प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सफल प्रभागीय अब 11 व 12 सितंबर को राज्य शैक्षिक संस्थान इलाहाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें